फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   misbehave with party worker will not bear say MP

पार्टी कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सांसद

Tue, 05 Jan 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
misbehave with party worker will not bear  say MP
गांव दर्शना में सोमेश के परिवार से बातचीत करते सांसद राजवीर दिलेर। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

गांव दर्शना का प्रकरण अभी शांत होता नहीं दिख रहा। सोमवार को हाथरस सांसद राजवीर दिलेर भाजपा पार्टी के बूथ अध्यक्ष महेश कौशिक के आवास पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी की।
उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर को कलेक्ट्रेट के निकट गांव दर्शना में दो समुदाय के लोगों में झगड़ा हो गया था। जिसमें सोमेश पुत्र मुन्नालाल निवासी दर्शना मुरसान ने पांच नामजद सहित 20-25 के खिलाफ मुरसान थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सोमेश व उसके परिजन घायल हो गए थे। जब दो दिन पहले पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय वहां पहुंचे थे तो उनके सामने एक पक्ष के युवक ने जमकर हंगामा किया था। इस मामले में उपाध्याय के निजी सचिव के खिलाफ मुकदमा भी कराया गया है।
विज्ञापन

अब सोमवार को एक पक्ष महेश कौशिक के यहां भाजपा सांसद राजवीर दिलेर पहुंचे। उन्होंने महेश कौशिक के परिजनों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों को दंडित कराया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिजनों से वार्ता के बाद सांसद राजवीर दिलेर ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले से अवगत करा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed