फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mirpur Cooperative Society locked

Hathras News: मीरपुर सहकारी समिति पर लटका मिला ताला, खाद के लिए भटक रहे किसान, बाजार में मिल रही है महंगी

Sun, 21 Jun 2026 10:58 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 21 Jun 2026 10:58 AM IST
सार

इन दिनों बाजरा और ज्वार की फसल में यूरिया खाद की अत्यधिक आवश्यकता है। समिति बंद होने के कारण किसान बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Mirpur Cooperative Society locked
मीरपुर गांव की ग्रामीण सहकारी समिति पर ताला - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद क्षेत्र के मीरपुर गांव की ग्रामीण सहकारी समिति पर ताला लटका हुआ है। इससे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। खेती का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि इन दिनों बाजरा और ज्वार की फसल में यूरिया खाद की अत्यधिक आवश्यकता है। समिति बंद होने के कारण किसान बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। किसान प्रवीण कुमार ने बताया कि सहकारी समिति अब सचिवों की मनमानी तक सीमित रह गई है। समय पर खाद न मिलने से किसानों की खेती पर लागत बढ़ रही है। इससे किसानों की पारिवारिक आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ा रही है।
विज्ञापन


किसान गजाधर सिंह के अनुसार, आलू की बुवाई के समय डीएपी खाद नहीं मिल पाया था। अब यूरिया की किल्लत बनी हुई है। बाजार में खाद ऊंचे दामों पर मिल रही है। यूरिया खाद के साथ दुकानदार जबरदस्ती अतिरिक्त वस्तुएं भी दे रहे हैं। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समिति नियमित रूप से खोली जानी चाहिए। समिति के सचिव ब्रजमोहन गौतम ने बताया कि जल्द ही सभी किसानों को नियमानुसार खाद बांटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed