फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Minor girl subjected to indecent act, accused arrested.

Hathras News: बालिका से अश्लील हरकत, आरोपी पकड़े

Thu, 15 Jan 2026 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Minor girl subjected to indecent act, accused arrested.
थाना सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में एक बालिका के साथ छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन




महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि 13 जनवरी की सुबह करीब 9.35 बजे उसकी 12 वर्षीय पुत्री घर के नोहरे पर भैंसों का गोबर समेटने जा रही थी। रास्ते में एक महिला ने बेटी को अपने घर के सामने से बुलाया और चारपाई अंदर कमरे में रखने के लिए कहा।
विज्ञापन




उक्त महिला एक पैर से दिव्यांग है, इसलिए बेटी मदद के लिए कमरे के भीतर चली गई। आरोप है कि कमरे में पहले से मौजूद युवक ने बालिका को जबरन पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी देकर पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आसपास लोगों की हलचल होने पर उनकी बेटी किसी तरह बाहर निकल सकी और रोते हुए घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह मामले की शिकायत लेकर आरोपी के पिता के पास गई तो उक्त आरोपी युवक और अन्य एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां का आरोप है कि नामजद आरोपी संपन्न हैं। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed