फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Millions of heads bowed down in bargah-e-ilahi

बारगाह-ए-इलाही में सजदे में झुके लाखों सिर

Sun, 03 Sep 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 03 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Millions of heads bowed down in bargah-e-ilahi
नमाज अदा करते नमाजी। - फोटो : amar ujala
जिले भर में ईद-उल-अजहा का त्योहार खुलूस और अकीदत के माहौल में मनाया गया। हजारों अकीदतमंदों ने शनिवार की सुबह मुरसान गेट ईदगाह पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच नमाज अदा की और परवरदिगार से मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन


नमाज के मद्देनजर ईदगाह और उसके इर्द-गिर्द सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त रहे। खुद डीएम-एसपी समेत आला अफसर पूरे समय वहां डेरा जमाए रहे। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम बस्तियों में भी दिन भर मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा। पूरे दिन इन बस्तियों में रौनक बिखरी रही।
विज्ञापन


ईद की नमाज से पहले ही मुरसान गेट ईदगाह परिसर नमाजियों की भीड़ से पट गया था। ईदगाह के बाहर भी सड़क पर नमाजियों की भीड़ लगी हुई थी। जिसे जहां जगह मिली, वह वहीं जानमाज और चादर बिछाकर बैठ गया। तय वक्त से पहले कुरान की आयतों से तकरीरें पेश करते हुए शहर मुफ्ती मोहम्मद इमरान कासमी ने कहा कि कुर्बानी गरीब व मजलूमों को छोड़कर हर उस मुस्लिम पर खुदा का फर्ज है, जो बेहतर जिंदगी जी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कौम से अपने बच्चों को दीनी तालीम देकर मेहनत और नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में अमन-चैन कायम रहे, इसकी जिम्मेदारी हम सबकी है। खुदा इस मुल्क को बुरी नीयत से बचाए। सबकी रोजी-रोटी सलामत रहे और व्यापार चलते रहें।

तय वक्त पर शहर मुफ्ती ने नमाज अदा कराई। खुदा के सजदे में झुके हजारों सिर जैसे ही एक साथ आसमान की तरफ उठे तो पूरा माहौल अल्लाह-ओ-अकबर की आवाजों से गूंज उठा। करीब 10 मिनट तक नमाज अदा की गई। शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने ईदगाह के रास्ते में बैठे लोगों को अनाज और पैसों की शक्ल में फितरा बांटा। मुस्लिम बस्तियों के कई घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई।


सियासी-कौमी संगठनों ने भी दी मुबारकबाद
 ईद-उल-जुहा के मौके पर कौमी और सियासी संगठनों ने ईदगाह पर कैंप लगाए। नमाज के बाद इन संगठनों से जुड़े लोगों ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा इन संगठनों से जुड़े लोग मुबारकबाद देने मुस्लिम बस्तियों में भी गए। जिला प्रशासन के शिविर में डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी घुले सुशील चंद्रभान, एडीएम रेखा एस चौहान, एएसपी अरविंद कुमार, एसडीएम सदर अमिताभ यादव, सीओ सिटी सुमन, तहसीलदार सदर कमलेश गोयल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लल्लनराम भी मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी के शिविर में जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, बसपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे बृजमोहन राही, वीरी सिंह कर्दम, कमल कुमार कर्दम, लवकुश आदि थे। समाजवादी पार्टी के शिविर में हाजी फजलुर्रहमान, ताजेंद्र निम, डॉ. राधेश्याम रजक व सपा नेता मौजूद रहे। पीस पार्टी के शिविर में गुलाम मोहम्मद, भगत सिंह कुशवाहा, रियाजुद्दीन, निजामुद्दीन, मास्टर रज्जाक, हाकिम खालिद, डॉ. शहूद आलम, राजू मास्टर, आकिब सैफी, साजिद सैफी, जाहिद सैफी, आमिर सैफी, आसिफ सैफी, लाला पहलवान, सुनहरी कुशवाहा, आकिल सलमानी, इमरान सलमानी, शेख दबीर, शेख दुर्रेज, शेख दारेन, नखशव उल हसन, यावर खान, रिहान खान, फईम चौधरी, सलीम होंडा, मोहम्मद साद, दानिश, दीपक, अफजाल खान, अबरार खान, शरीफ खान, विष्णु कुशवाहा, प्रकाश शर्मा, मुवीन अहमद, मोहम्मद आरिफ आदि अनेक लोग थे।  कांग्रेस कमेटी के शिविर में भी शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed