फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   migrant people got quarantine

कोरोना संक्रमित के साथ आए छह लोग कराए क्वारंटीन

Sun, 17 May 2020 10:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
migrant people got quarantine
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सरकार की अपील के बावजूद लोग कोरोना के खतरे को हल्के में लेते हुए बिना किसी स्वास्थ्य परीक्षण के अपने घरों की तरफ बढ़े जा रहे हैं। क्षेत्र के गांव अगराना के एक युवक के संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन ने उसके संपर्क में आए 21 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। यह सभी सूरत से सीधे अपने क्षेत्र के गांवों में बिना किसी स्वास्थ्य परीक्षण के ही पहुंच गए हैं।

रविवार को स्थानीय सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक यादव ने बताया कि सूरत में काम रहे अगराना के एक युवक के संक्रमित निकलने के बाद उसके 21 साथी सूरत से बिना स्वास्थ्य परीक्षण कराए ही गांव अगसौली, टोली, कचौरा और सिकंदराराऊ पहुंच गए हैं। इनकी सूची जिला प्रशासन ने सीएचसी पर भेज दी है। सीएचसी से चिकित्सकों का दल गांवों में इन लोगों के स्वास्थ परीक्षण के लिए गया। गांव टोली से चार और लालगढ़ी से दो लोगों को सासनी के सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर भेजा है। भागने वाले दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है गई है। जिला प्रशासन ने जो सूची दी है, उसके मुताबिक संक्रमित के साथ जो 21 लोग आए हैं, उनमें गांव टोली, खुशालपुर, कचौरा, नगला उदैया, लालगढ़ी, कटैला के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed