फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   migrant labours data feed till 5th june

5 तक प्रवासी राहत मित्र एप डाटा फीड करने के निर्देश

Sun, 31 May 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
migrant labours data feed till 5th june
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शासन द्वारा लांच किए गए प्रवासी राहत मित्र एप या वेबसाइट पर प्रवासी श्रमिकों/कामगारों के डाटा फीड किए जाने को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि अपने जनपद में एक मई से आने वाले केवल उन्हीं प्रवासी श्रमिकों/कामगारों की फीडिंग की जानी है, जो आपके जनपद के निवासी है। चाहे वे किसी भी प्रदेश/जनपद से आए हों। डेटा फीडिंग का कार्य पांच जून तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि कुछ जनपदों के द्वारा उनके जनपदों में रेल मार्ग, सड़क मार्ग से आने वाले प्रवासियों का डेटा उक्त वेबसाइट पर फीड किया जा रहा था। जिसके फल स्वरूप एक ही व्यक्ति का डाटा दो जनपदों द्वारा फीड किया जा रहा था। इसलिए शासन द्वारा यह निर्धारित किया गया है कि किसी भी प्रवासी श्रमिक का डेटा वेबसाइट/एप के माध्यम से संपूर्ण विवरण की फीडिंग उसके अंतिम गंतव्य स्थल के द्वारा ही की जाएगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने जनपद के किसी निवासी का डेटा दूसरे जनपदों में फीड किया गया है तो ऐसे डेटा को अपने स्तर से वेबसाइट से डिलीट करते हुए संशोधित करना सुनिश्चित करे। तथा संशोधित डेटा का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें। जिलाधिकारी ने श्रम परिवर्तन अधिकारी को निर्देश दिए कि पंजीकृत श्रमिकों कि सही स्किल की जानकारी संबंधित वेबसाइट पर संशोधित कर फीड करना सुनिश्चित करे। साथ ही उन्होंने प्रवासी श्रमिकों/कामगारों परिवार के मुखिया का नाम बैंक खाता संख्या आईएफएससी कोड व बैंक के नाम के सत्यापन के लिए संबंधित व्यक्ति से पासबुक की छाया प्रति प्राप्त करते हुए संपूर्ण विवरण सही सही फीड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed