फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   migrant labour apply through NIC website to go back home

उड़ीसा में फंसे कामगारों ने एनआईसी वेबसाइट के जरिए वापसी की लगाई गुहार

Sun, 31 May 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
migrant labour apply through NIC website to go back home
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के एक दर्जन से अधिक कामगार उड़ीसा प्रांत में फंसे में हुए हैं। अब इन कामगारों ने यहां जिले में वापसी की गुहार लगाई है। इन कामगारों ने हाथरस एनआईसी के वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन किया है। इस रजिस्ट्रेशन के होने के साथ ही इन कामगारों को जिले में वापस लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा पिछले दिनों कोरोना महामारी में हुए लॉकडाउन में फंसे लोगों को जिले में वापसी के लिए हाथरस एनआईसी की वेबसाइट पर एक लिंक शुरू कराया था। इस लिंक पर अन्य प्रांतों व जिलों में फंसे लोगों से रजिस्ट्रेशन कर अपनी डिटेल सबमिट करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर अन्य प्रांतों में फंसे लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन किए। इसके बाद यहां से वेबसाइट पर प्राप्त डिटेल के आधार पर ऑनलाइन माध्यम से पास जारी कर लोगों की जिले में वापसी कराई गई। अब उड़ीसा प्रांत में फंसे कामगारों ने हाथरस एनआईसी की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं इन लोगों ने जिले में वापसी के लिए गुहार लगाई है। इन लोगों से फोन के माध्यम से संपर्क साधा जा रहा है। यहां प्रशासन ने इन लोगों वापस बुलाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed