फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MGNREGA work embezzlement charges

मनरेगा कार्य में गबन का आरोप 

Fri, 15 Jul 2016 11:19 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सासनी। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला लोका में पिछले सत्र में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यो की जांच में सरकारी धन के गवन का मामला सामने आया है। एनएलएम की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने दो प्रधानों सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश मुख्य विकास अधिकारी को दिए हैं। आदेश प्राप्त होने पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


   दरअसल साल 2010 ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त हुआ था। नए प्रधान का कार्यकाल 2011 में शुरू हुआ था। दोनों प्रधानों द्वारा मनरेगा के तहत सम्पर्क मसर्ग, चकमार्ग आदि पर मिटटी का कार्य हुआ था। मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यो की जॉच दिल्ली से आए  एनएलएम(नेशनल लेबिल मानीटर) द्वारा की गई। जॉच में दोनों प्रधानों के कार्यकाल में करीब 90 हजार रूपए  गवन का आरोप लगाया गया था। बताते है किे आरोप की दोबारा जॉच कराई । उसमें भी गवन के आरोप की पुष्टि हुई थी। तब से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा था। मामला संज्ञान में आने पर डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने दो ग्राम विकास अधिकारी, दो टीए तथा दो ग्राम प्रधानों के खिनाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश सीडीओ को दिए है। सीडीओ ने आदेश अनुपालन के लिए बीडीओ सासनी के कार्यालय भेजे हैं। जिससे संबंधित कर्मचारी अधिकारी एवं ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में बीडीओ सासनी से जानकारी करने का प्रयास किया। लेकिन मोबाइल स्वच ऑफ होने के कारण वार्ता नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed