फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Message of water harvesting given by greening the earth...

बिजली विभाग ने कॉलोनी की बत्ती की गुल

Wed, 07 Aug 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Message of water harvesting given by greening the earth...
कॉलोनी की बत्ती की गुल, बाशिंदे पहुंचे थाने
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों ने कॉलोनाइजर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
कॉलोनाइजर ने दिया था बिजली पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट की पत्थर वाली रोड स्थित श्रीकृष्ण धाम कॉलोनी की बिजली विभाग ने बत्ती गुल कर दी है। कॉलोनी के लोग पुलिस के पास पहुंचे और अपनी समस्या बताते हुए उसका निदान कराए जाने की मांग की।
बुधवार को ग्राम प्रधान बुधू लाखन सिंह के साथ कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे लोगों ने बताया कि श्रीकृष्ण धाम कॉलोनी नगला कुंवरजी रोड में उन्होंने प्लॉट लिया और उसको बनवाकर वहां पर पिछले छह सात साल से रह रहे हैं। कॉलोनाइजर ने प्लाट खरीदते वक्त यह वादा किया था कि बिजली और पानी की व्यवस्था करके देगा।
विज्ञापन

कॉलोनी में पिछले कई सालों से तो बिजली आपूर्ति ठीक चल रही थी, लेकिन कॉलोनी निर्माता अब अपनी बात से मुकर रहा है। इधर, बिजली विभाग के लोगों ने भी कॉलोनी की लाइन काट दी है और अब वह मोटी रकम एस्टीमेट के नाम पर जमा करने की बात कह रहे हैं, जिसे जमा कर पाना कॉलोनी में रह रहे लोगों के बस में नहीं है। इस पूरे प्रकरण को लेकर लोग डीएम दफ्तर पहुंचे। जहां से उन्हें कोतवाली हाथरस गेट भेज दिया गया। यहां पर एसएचओ को जानकारी देते हुए बिजली आपूर्ति को शुरू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, सावित्री देवी, सुनीता देवी, विनीता देवी, गीता सहित काफी लोग मौजूद थे। एसएचओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर श्रीकृष्ण धाम कॉलोनी के लोग आए थे। वह कॉलोनाइजर पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed