फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Meritorious students received Bhavishya Jyoti Samman 2026

Hathras News: मेधावियों को मिला भविष्य ज्योति सम्मान, खुशी का न रहा ठिकाना, बोले-अब कुछ कर है दिखाना

Sat, 23 May 2026 11:27 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 23 May 2026 11:27 AM IST
सार

कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 300 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन
Meritorious students received Bhavishya Jyoti Samman 2026
भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित मेधावी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में 22 मई को भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अमर उजाला एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 300 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों और उनके अभिभावक खासे उत्साहित नजर आए। सम्मान प्राप्त कर मेधावियों के चेहरे गर्व और प्रसन्नता से दमक उठे। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने कहा कि कॅरिअर रूपी इमारत की मजबूत नींव स्कूलिंग होती है। आगे की राह तय करने के लिए विद्यार्थियों को अपने भीतर छिपे हुनर को पहचानना चाहिए और उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन

Meritorious students received Bhavishya Jyoti Samman 2026
सम्मानित मेधावी - फोटो : संवाद

उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र को कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो वह निसंकोच उनसे संपर्क कर सकता है। एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने कहा कि 12वीं के बाद कॅरिअर का चयन कई बार चुनौतीपूर्ण लगता है, लेकिन संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के संघर्षों से प्रेरणा लेने और उन्हें अपना पहला मार्गदर्शक मानने की सलाह दी।


मंगलायतन विश्वविद्यालय के एडमिशन डायरेक्टर सौरभ कुमार ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थान के चयन के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक जानकारियों से बचने और शिक्षण संस्थानों के चयन में संस्था एनएएसी ग्रेडिंग जैसे मानकों को ध्यान में रखने की सलाह दी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने इतिहास के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही दिशा ही सफलता की कुंजी है।

Meritorious students received Bhavishya Jyoti Samman 2026
कार्यक्रम में संबोधित करते सीओ हिमांशु माथुर व एसडीएम राजबहादुर सिंह - फोटो : संवाद

इन मेधावियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में सीबीएससी 10 व 12वीं के प्रद्युम्य कृष्ण (98 फीसदी), कुशल (97.2 फीसदी), मान्या शर्मा (95.8 फीसदी), शुभ जैन (96.12 फीसदी), व्योम मित्तल (95.2 फीसदी ), मानवी गौतम (96.1 फीसदी), विभोर अग्रवाल (95.2 फीसदी) के अलावा यूपी बोर्ड 10 व 12वीं के गौर्वांश (93.6 फीसदी), राधिका (89 फीसदी), घनश्याम (89 फीसदी), वीणा (87.8 फीसदी), खुशबू (87.6) व नेहा (84 फीसदी) का सम्मान किया गया।
मंगलायतन यूनिवर्सिटी के ब्रिगेडियर समरवीर सिंह व डायरेक्टर गौरव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed