फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mercury dropped due to pre-monsoon rain, relief from heat

Hathras Weather: मानसून से पहले की बारिश से गिरा पारा, गर्मी से मिली कुछ राहत

Tue, 25 Jun 2024 06:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 25 Jun 2024 06:18 AM IST
सार

24 जून की सुबह से ही गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल था। लोग पसीना-पसीना रहे थे। सुबह दस बजते-बजते सूरज ने तपिश बढ़ाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदला। बादल छाने से सूरज की तपिश कमजोर पड़ गई। अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और आंधी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Mercury dropped due to pre-monsoon rain, relief from heat
पहली बारिश में रोडवेज बस स्टेण्ड प्रांगण में नहाते बच्चे - फोटो : स्वयं

विस्तार

मानसून से पहली की बारिश से 24 जून को पारे में गिरावट दर्ज की गई। पहले आंधी और फिर करीब 20 मिनट की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मानसून की आहट से धान की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई। जल्द ही जिले में धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री व अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


24 जून की सुबह से ही गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल था। लोग पसीना-पसीना रहे थे। सुबह दस बजते-बजते सूरज ने तपिश बढ़ाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदला। बादल छाने से सूरज की तपिश कमजोर पड़ गई। अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और आंधी शुरू हो गई। इससे दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद बारिश होने लगी। करीब 20 मिनट की बारिश से पारा गिर गया। बारिश से धान की नर्सरियों की प्राकृतिक रूप से सिंचाई हो गई।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी धान की रोपाई
हाथरस के किसान खरीफ सीजन में प्रमुख रूप से धान की फसल उगाते हैं। इस साल जिले में करीब 26000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई का लक्ष्य है। किसान धान की फसल की तैयारी में जुटे हैं। अधिकांश किसानों ने धान की नर्सरी तैयार कर रखी है। किसानों को रोपाई के लिए मानसून का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की स्थिति
मई माह में हुई बारिश - 5.25 एमएम
24 जून को हुई बारिश - 2-3 एमएम


हाथरस के किसान खरीफ के सीजन में प्रमुख रूप से धान, बाजरा आदि फसलें उगाते हैं। धान की रोपाई के लिए काफी किसानों ने नर्सरी तैयार कर रखी है। धान की रोपाई के लिए किसानों को बारिश का इंतजार है। मानसून की आहट हो चुकी है। अब जल्द ही जिले धान की रोपाई शुरू हो जाएगी।- आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed