फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Merchants were honored during the swearing-in ceremony

Hathras News: शपथ ग्रहण समारोह में हुआ व्यापारियों का सम्मान

Tue, 12 Aug 2025 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Merchants were honored during the swearing-in ceremony
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण व व्यापारी सम्मेलन में शामिल पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : samvad
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण व व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन बुर्जवाला कुआ स्थित एक रेस्टोंरेंट में रविवार की रात को हुआ। समारोह में अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता, प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री विजय वार्ष्णेय स्टील, प्रदेश संगठन मंत्री आनंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष भाजपा मूलचंद वार्ष्णेय, गौरव आर्य व अन्य थे।
विज्ञापन

बीएस गुप्ता ने विजय वार्ष्णेय (स्टील) को प्रदेश महामंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की जिले की कमेटी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीएस गुप्ता ने कहा कि समस्या होने पर समस्त व्यापारी अधिकारियों से सीधे बात करें। अगर सुनवाई नहीं हो रही है तो सीधा मुझसे संपर्क करें। कार्यक्रम का संचालन अनूप अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अजय राघव ने किया। इस दौरान राधा माधव शर्मा एडवोकेट, गौरव आर्य, प्रवीण वार्ष्णेय, डॉ. अंशुल सैंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed