फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mehraz quraishi arrest in firing case

पथराव, फायरिंग के मामले में मेहराज कुरैशी गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mehraz quraishi arrest in firing case
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मेहराज कुरैशी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान पथराव और फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी मेहराज कुरैशी मुखबिर की सूचना पर विवार की सुबह पंत चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। कुरैशी को जेल भेज दिया गया। इस प्रकरण में कई आरोपी अभी कोर्ट से जमानत पर बाहर हैं।
कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि 20 दिसंबर 2019 को जामा मस्जिद पर सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन हुआ था। बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शनी में शामिल होकर सरकार और कानून के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। ये लोग हाथों में पत्थर और तमंचे लिए हुए थे। रोकने पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था और फायरिंग भी की गई थी।
विज्ञापन

पथराव, फायरिंग होते ही वहां भगदड़ मच गई, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में उपनिरीक्षक प्रमोद कुुमार ने कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से एक नामजद आरोपी मेहराज कुरैशी पुत्र यामीन फरार चल रहा था। रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेहराज को पंत चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed