फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mehndi on the hands of women on Hariyali Teej

सजना है मुझे सजना के लिए: राजस्थानी-मारवाड़ी डिजायन से सजेंगे महिलाओं के हाथ, तैयारी में जुटे डिजायनर

Tue, 22 Jul 2025 05:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 05:46 PM IST
सार

हरियाली तीज 27 जुलाई को है। शहर के ब्यूटी पार्लर के साथ ही फुटपाथ पर मेहंदी लगवाने वालों के यहां महिलाओं ने बुकिंग कराना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mehndi on the hands of women on Hariyali Teej
मेहंदी लगाने का अभ्यास करते डिजाइनर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाली तीज के लिए बाजार में रौनक दिखने लगी है। दुकानदारों ने दुकानें सजाना शुरू कर दी हैं। मेहंदी लगाने वाले डिजायनर भी महिलाओं के हाथों पर मेहंदी रचाने की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार उनके पास मारवाड़ी व राजस्थानी डिजायन की मेहंदी लगाने के ऑर्डर अधिक हैं।

विज्ञापन


इस बार हरियाली तीज 27 जुलाई को है। शहर के ब्यूटी पार्लर के साथ ही फुटपाथ पर मेहंदी लगवाने वालों के यहां महिलाओं ने बुकिंग कराना शुरू कर दी है। इस साल कई नई डिजायनों पर डिजायनर काम कर रहे हैं। इसमें मारवाड़ी व राजस्थानी डिजायनों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


अधिकांश महिलाएं भी इसी डिजायन में मेहंदी लगवाने के लिए बुकिंग करा रही हैं। हरियाली तीज के लिए झूला झूलतीं महिलाएं, राधारानी और श्रीराधा-कृष्ण की जोड़ी की डिजायन भी काफी पसंद की जा रही हैं। जिले में महिलाएं हरियाली तीज से दो दिन पहले ही मेहंदी लगवाना शुरू कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल हम कई प्रकार की मेहंदी की डिजायनों पर काम कर रहे हैं। कोशिश है कि मारवाड़ी व राजस्थानी में ही कुछ अलग डिजायन इस साल महिलाओं के हाथों पर सजाई जाए। अब तक मिले ऑर्डरों को देखें तो महिलाओं को भी यही डिजायन ज्यादा पसंद आ रही हैं।-संतोष कुमार, मेहंदी के डिजायनर।


हम इस साल मेहंदी में राजस्थानी के साथ अरबी की भी कुछ नई डिजायन तैयार कर रहे हैं। स्पीड को लेकर हम अभी से अभ्यास में जुट गए हैं। हमारे पास करीब 30 बुकिंग आ गई हैं। अभी और भी बुकिंग आना शेष हैं।- शिवा, मेहंदी के डिजायनर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed