फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Medical Store Raided; Expired Medicines Found

Hathras News: मेडिकल स्टोर पर छापा, मिलीं एक्सपायरी दवाएं

Thu, 30 Apr 2026 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Medical Store Raided; Expired Medicines Found
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
तहसीलदार और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बुधवार को सिकंदराराऊ के पंत चौराहा स्थित विवेक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। एक्सपायरी डेट की दवाएं मिलने पर टीम ने जांच पूरी होने तक शेड्यूल दवाओं की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
विज्ञापन




तहसीलदार सोनू बघेल और औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में जब टीम पंत चौराहा स्थित विवेक मेडिकल स्टोर पहुंची, तो वहां खलबली मच गई। स्टोर संचालक पुष्पेंद्र कुमार मौके पर मौजूद नहीं थे। कोई फार्मासिस्ट भी नहीं था, दुकान पर उनका पुत्र बैठा मिला। नियमानुसार मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन




जांच के दौरान स्टोर में तीन अलग-अलग प्रकार की दवाएं मिलीं, जिनकी समय अवधि समाप्त हो चुकी थी। इन एक्सपायरी दवाओं को अलग से ''''एक्सपायरी बॉक्स'''' में रखने के बजाय सामान्य दवाओं के साथ रखा गया था। टीम ने जब एंटीबायोटिक और अन्य दवाओं के खरीद-बिक्री के बिल मांगे, तो संचालक पक्ष कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। दवाओं के स्टॉक से संबंधित रजिस्टर भी मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन





औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर मिली अनियमितताएं बेहद गंभीर हैं। दवाओं के रख-रखाव और उनके रिकॉर्ड में बड़ी खामियां पाई गई हैं। जब तक पूरी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक दुकान में रखी सभी शेड्यूल दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। एक्सपायरी डेट की दवाएं बेचे जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed