{"_id":"653bf3f62ac19a592d050104","slug":"max-hits-the-bike-in-hathras-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मैक्स ने बाइक में मारी टक्कर, चार भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मैक्स ने बाइक में मारी टक्कर, चार भाई घायल
Fri, 27 Oct 2023 11:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:01 PM IST
सार
चार भाई एक बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति जा रहे थे। एक मैक्स वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से चारों भाई घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के गांव अखैपुर निवासी विपिन, मुकेश कुमार, सोनू और अजय कुमार पुत्रगण लालाराम अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में मजदूरी करते हैं। चारों एक ही बाइक पर 27 अक्तूबर की सुबह गांव से मंडी समिति आ रहे थे।
विज्ञापन
तभी गांव बीछिया के निकट पीछे से आ रही मैक्स गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों की चीख सुनकर वहां भीड़ लग गई। राहगीरों ने चारों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन