फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Max hit the bike; woman fell off the bridge.

Hathras News: मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, महिला पुल से गिरी

Mon, 27 Jul 2026 11:36 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 27 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Max hit the bike; woman fell off the bridge.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हाथरस जंक्शन रेल ओवरब्रिज पर सोमवार शाम मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि उसकी पत्नी पुल से नीचे मंदिर की छत पर जा गिरीं, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन देवी नगर रोड निवासी यश गुप्ता (28) पत्नी उमा के साथ बाइक से बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से उमा उछलकर पुल की बाउंड्री पार कर नीचे मंदिर की छत पर जा गिरीं। उन्हें सिर व पैर में चोट आई। वहीं यश सड़क पर गिरने से गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से यश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ अमित पाठक ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed