{"_id":"572cd8714f1c1b5b315cd119","slug":"mathura-hathras-four-players-in-the-team-of-the-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा मंडल की टीम में हाथरस के चार क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा मंडल की टीम में हाथरस के चार क्रिकेटर
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पिछले दिनों हाथरस में हुए अंडर 16 मथुरा मंडल के अंतरजनपदीय क्रिकेट मैचों में प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता मनोज मांकड़ ने हाथरस क्रिकेट एसोसिएशन के चार क्रिकेटरों का चयन मथुरा मंडल की टीम के लिए किया है।
हाथरस क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुमित कुमार ने बताया कि चयनकर्ता मनोज मांकड़ ने खिलाड़ी शिवम सारस्वत, जयंत चौधरी, कुमार गौरव और लोकेश को मथुरा मंडल की टीम के लिए चयनित किया है। चारों क्रिकेटर मथुरा मंडल की टीम के सदस्य के रूप में अलीगढ़ में चल रहे अंतरमंडलीय मैचों में भाग ले रहे है। हाथरस क्रिकेट एसोसिएशन के चार क्रिकेटरों के मथुरा मंडल की टीम में चयन पर एसोसिएशन के चेयरमेन स्वप्निल जैन एवं अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी चयनित क्रिकेटरों को बधाई दी है। एसोसिएशन की मुख्य कार्यकारी निदेशक नीलम शर्मा के ने बताया कि मथुरा मंडल की अंडर 16 क्रिकेट टीम में चयनित सभी क्रिकेटरों को हाथरस क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।