{"_id":"676121d80d60514be901adfd","slug":"massive-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-a-chemical-factory-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: केमिकल फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: केमिकल फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान
Tue, 17 Dec 2024 12:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:32 PM IST
सार
हाथरस के गोपीगंज तेलियांन गली में केमिकल फैक्टरी का गोदाम है। अचानक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
केमिकल फैक्टरी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज तेलियांन गली में केमिकल फैक्टरी का गोदाम है। अचानक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी गाड़ी लेकर पहुंच गए। करीब एक घंटे में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। गोपीगंज निवासी गोदाम के मालिक गिरीश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं लगा है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
