Hathras News: यूनिफार्म-किताब गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, 1.60 लाख की नकदी भी जली
हाथरस के बड़े सासनी गेट चौराहा स्थित मदन गोपाल बागला के तबेला में गोयल ट्रेडर्स के नाम से गोदाम है। दोपहर में शॉर्ट सर्किट से गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम से निकलती आग की लपटें को देख वहां अफरा-तफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर की घनी आबादी वाले बड़ा सासनी गेट चौराहा स्थित एक स्कूल यूनिफार्म और किताब गोदाम में शॉर्ट सर्किट के बाद 11 जून की दोपहर को भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गोदाम स्वामी ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस और अग्रिशमन विभाग को दी। सूचना पर पुलिस और सीएफओ दमकल की कई गाड़ियां के साथ मौके पर पहुंच गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस अग्रिकांड में 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। 1.60 लाख रुपये की नकदी भी इसमें जल गई।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वसंत बाग निवासी प्रांशु अग्रवाल पुत्र सचिन अग्रवाल का स्कूल यूनिफॉर्म व किताब का कारोबार है। प्रांशु का शहर के बड़े सासनी गेट चौराहा स्थित मदन गोपाल बागला के तबेला में गोयल ट्रेडर्स के नाम से गोदाम है। 11 जून की दोपहर पौने तीन बजे शॉर्ट सर्किट से गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम से निकलती आग की लपटें को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पर गोदाम स्वामी, कोतवाली सदर पुलिस और अग्रिशमन विभाग को दी।
सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस और मुख्य अग्रिशमन अधिकारी आरके वाजपेयी दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने प्रयास शुरु कर दिए, लेकिन आग भयंकर होने की वजह से वहां पहुंची दमकल की गाड़ी कम पड़ गई। तुरंत ही जिले के सादाबाद और सासनी स्थित फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को छत तक तोड़नी पड़ी। तब कहीं जाकर लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी के मुताबिक इस अग्रिकांड में 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। जिसमें 1.60 लाख रुपये नगद जल गए।
बड़े सासनी गेट चौराहा पर रोका गया यातायात
शहर की घनी आबादी वाले अति व्यस्त कमला बाजार में स्कूल यूनिफार्म और किताब गोदाम में आग लगने की घटना के बाद पुलिस भी हरकत में दिखाई दी ताकि आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शहर के बड़े सासनी गेट चौराहा से शहर के अंदर को जाने वाले ट्रैफिक को बड़े सासनी गेट चौराहा पर ही रोका गया। जिसके चलते राहगीरों को शहर आने और अंदर से बड़े सासनी गेट चौराहा की ओर जाने के लिए घूमकर जाना पड़ा। तब कहीं जाकर लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
सादाबाद और सासनी से आई दमकल की गाड़ियां
स्कूल यूनिफार्म और किताब गोदाम में लगी आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप अख्तियार कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। यहीं वजह है कि शुरुआत में यहां पहुंची दो दमकल की गाड़ी में उपलब्ध पानी आग बुझाने के लिए कम पड़ गया। इसके बाद आस-पास लगे सबमर्सिबल पंप चलाकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन इतने पर भी सफलता नहीं मिली तो सादाबाद और सासनी स्थित फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियों को यहां बुलाना पड़ गया। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।-आरके वाजपेयी, मुख्य अग्रिशमन अधिकारी।