संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विकास खंड कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक और लेखाकार भवन का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि की दो करोड़ रुपये की धनराशि से कराया जा रहा है। बुधवार को इसका लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह ने किया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह का ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया। सुमंत ने शहीद स्मारक में 50 फीट ऊंचा तिरंगा भी फहराया। इस मौके पर आरपी शर्मा, आईएस नाथ, निर्दोष कुमार, भूरा यादव, राहुल ठाकुर, इंद्रेश ठाकुर, संजय कुमार, राहुल चौधरी, टिन्नी भैया, प्रशांत चौहान, अत्ताउल्ला खां, रघुराज सिंह झंड, पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह, रिंकू ततारपुर, लोकेंद्र सिंह, मोहम्मद हनीफ, विजय सिंह, महीपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, सुभाष शर्मा आदि मौजूद थे।