फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Martyr Surajpal was cremated with military honors

सैनिक सम्मान के साथ हुआ शहीद सूरजपाल का अंतिम संस्कार

Mon, 12 Sep 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Martyr Surajpal was cremated with military honors
शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते सिकंदराराऊ विधायक। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद सूरजपाल का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। लोगों ने उनके शव के अंतिम दर्शन किए। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर सेना की ओर से ट्वीट कर नायक सूरज पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसमें बताया गया कि 10 सितंबर को सूरज पाल ने ड्यूटी के दौरान अपना बलिदान दिया है, जिसे लेकर सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, तमाम रैंक के अफसर और जवान सूरज पाल के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं। वहीं सेना की केंद्रीय कमांड ने भी सूरज पाल की तस्वीर साझा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सूर्य कमांड के ट्विटर हैंडल से कहा गया - जांबाज सूरज पाल ने अपना जीवन देश के लिए कुर्बान किया है। जीओसी इन सी समेत सभी रैंक सूरज पाल के साहस को सलाम करते हैं। निकटवर्ती गांव नगरिया नंदराम निवासी 32 वर्षीय सूरजपाल पचौरी 252 एडीडी में पैरा बटालियन में पैरा कमांडो था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लेह लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान उसका पैराशूट नहीं खुल सका था और वह शहीद हो गया था। इसकी जानकारी मिलते ही नगरिया नंदराम में मातम छा गया था। रविवार की शाम को उसके शव को उसके गांव लाया गया। वहां हजारों की भीड़ उसे श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान परिजन फूट - फूटकर रोए।

उसकी बटालियन के अधिकारी व सैन्य कर्मी तो वहां आए ही थे, साथ ही यहां से भी पुलस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय, एएसपी प्रकाश कुमार, एसडीएम सदर राजकुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, सपा नेता ब्रजमोहन राही व अन्य राजनेता भी मौजूद थे।वहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ सूरजपाल को अंतिम विदाई दी गई। सूरजपाल के बेटे शौर्य ने उसे मुखाग्नि दी। सूरज पाल ने अपने पीछे दो बेटी व एक बेटे को बिलखते हुए छोड़ा है।

शहीद के परिजनों को सांत्वना देते अधिकारी।  संवाद

शहीद के परिजनों को सांत्वना देते अधिकारी। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed