फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman murdered at her in-laws' house, report filed.

Hathras News: ससुराल में विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 Dec 2025 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered at her in-laws' house, report filed.
थाना जवां के गांव कस्तली में विवाहिता की हत्या करने की रिपोर्ट पिता देवेंद्र शर्मा ने दर्ज कराई है। देवेंद्र शर्मा निवासी हरदुआगंज मोहल्ला सिद्ध द्वितीय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी पुत्री गीतांजलि उर्फ अंजू की शादी वर्ष 2020 में शिवम पुत्र प्रेमपाल शर्मा निवासी कस्तली के साथ हुई थी। पुत्री ने तीन बेटियों को जन्म दिया। बेटियां होने पर ससुराल वाले बेटी का ताना मारते थे। 17 दिसंबर को उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को बेटी का फोन आया कि ससुराल वाले पीट रहे हैं। 17 दिसंबर को किसी ने सूचना दी कि वह काफी बीमार है। जब उसे देखने जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो कहीं पता नहीं चल सका। गांव कस्तली आए तो देखा कि ससुराल में पुत्री मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है। उसकी गर्दन और सिर में चोट लगी है। उनको देखते ही ससुराल के लोग भाग गए।
विज्ञापन




सूचना पर दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पिता देवेंद्र शर्मा ने पति शिवम, देवर सुमित, ननद शिवानी, सास मालती, ससुर प्रेमपाल के खिलाफ थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ जवां योगेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed