{"_id":"6837696147e07312de023c72","slug":"married-woman-hanged-herself-after-an-argument-with-her-husband-died-hathras-news-c-56-1-mrt1060-132229-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पति से कहासुनी होने पर फंदे पर झूली विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पति से कहासुनी होने पर फंदे पर झूली विवाहिता, मौत
Thu, 29 May 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 29 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शंकरपुर में बुधवार की देर शाम पति से कहासुनी के बाद प्रीति (30) ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
गांव शंकरपुर निवासी अमित और उनकी पत्नी प्रीति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रीति कमरे में जाकर पंखे से फंदा बनाकर झूल गईं। गांव के लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर सुबह से ही पति-पत्नी में आपस में झगड़ा हो गया था। शाम को पता चला कि प्रीति ने फंदा लगा लिया है। हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिकंदराराऊ ने भी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते विवाहिता ने खुदकुशी कर ली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।