फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Allegations of Poisoning

Hathras News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जहर देकर मारने का आरोप

Tue, 19 May 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Allegations of Poisoning
कीर्ति का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
कस्बे के मोहल्ला होलीगेट निवासी कीर्ति (30) पत्नी सोमेश की संदिग्ध हालात में रविवार देर रात मौत हो गई। मृतका के पिता डालचंद ने सोमेश पर विषाक्त पदार्थ देकर जान से मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



सोमेश रविवार को गांव मानिकपुर में लगने वाली पैंठ में सब्जी बेचने गया था। रात्रि करीब आठ बजे लौटने पर घर पर पत्नी बेहोश मिली। आनन-फानन वह उसे निजी चिकित्सक के पास ले गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। किसी ने मायके पक्ष को इसकी सूचना दे दी। मायके पक्ष ने घटनास्थल पर पहुंच कर काफी हंगामा किया।
विज्ञापन




मृतका के पिता डालचंद ने पति पर विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद जब मृतका के पति ने एक प्लॉट की वसीयत उसके दोनों बच्चों के नाम करने की बात कही तो मायके पक्ष वाले शांत हुए। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले एक बार फिर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। मायके पक्ष वालों ने मृतका के पति को थप्पड़ भी मारे। मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। पुलिस की देखरेख में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले कुछ किया जा सकता है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed