फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman dies, parents allege murder

Hathras: दो दिन पहले रेलवे ट्रैक पर गई जान देने, अब संदिग्ध हालात में हुई मौत, हत्या का आरोप

Tue, 23 Sep 2025 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 09:28 PM IST
सार

दो दिन पहले गृह क्लेश के विवाहिता रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंच गई थी। अब विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Married woman dies, parents allege murder
हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस की माधव विहार कॉलोनी में 23 सितंबर की देर शाम विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में महिला उपचार के लिए बागला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में हंगामा भी किया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले गृह क्लेश के चलते यह महिला मथुरा रोड पर रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंच गई थी। इस दौरान यहां खासा हंगामा हुआ था। महिला को परिजनों व पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेजा था। महिला के पति सुरेंद्र का कहना है दवा की ओवरडोज के कारण उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी। वह उसे अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय  वह फैक्टरी पर थे।
विज्ञापन


इधर, सूचना पर माहेश्वरी कॉलोनी इगलास अड्डा से मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालोें ने बताया कि तीन साल पूर्व महिला की शादी हुई थी। सुरेंद्र पीतल की फैक्टरी में काम करता था। हाथरस गेट कोतवाली प्रभारी अरविंद राठी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed