फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman died under suspicious circumstances, half-burnt body was taken out

Hathras: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, अधजला शव निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 29 Oct 2024 05:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 05:31 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस को बातों में उलझाते हुए विवाहिता के शव को घर से निकालकर खेत में ले जाकर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने खेतों में दौड़ लगाते हुए चिता से अधजला शव निकाला।

विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances, half-burnt body was taken out
पुलिस ने अधजला शव निकाला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सहपऊ क्षेत्र के गांव पीहुरा में 28 अक्तूबर की सुबह 27 वर्षीय प्रीति पत्नी पुनीत कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव शौचालय में फंदे पर लटका मिला। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में शव को जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने चिता से अधजला शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब रिपोर्ट का इंतजार है। मायके और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को पूछताछ में हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


विवाहिता की मौत की सूचना पर विवाहिता के मायके पक्ष जनपद आगरा के थाना खंदौली के गांव खेरिया से परिजन गांव पहुंच गए थे। इधर, मामले की सूचना पर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष चिकारा के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। मायके व ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया गया, लेकिन पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर अड़ गई। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने पुलिस को बातों में उलझाते हुए शव को घर से निकालकर खेत में ले जाकर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने खेतों में दौड़ लगाते हुए चिता से अधजला शव निकाला। इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ हिमांशु माथुर, एएसपी अशोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंच गई। उसने चिता में लगी आग को बुझाया। शव को निकाला गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट, कार्यवाहक तहसीलदार अंजलि सिंह की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

इसके बाद पुलिस ने मायके एवं सुसराल पक्ष के कुछ लोग पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ हो रही है। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि दोनों ही पक्ष शव का पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे। पुलिस को गुमराह करते हुए शव को जलाने का प्रयास किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed