{"_id":"68009d94b9ae9f50f603783d","slug":"married-woman-dead-body-found-in-bathroom-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में मिला विवाहिता का शव: थाने के बाहर शव रखकर हंगााम, लगाया जाम, पुलिस पर अभद्रता-मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरूम में मिला विवाहिता का शव: थाने के बाहर शव रखकर हंगााम, लगाया जाम, पुलिस पर अभद्रता-मारपीट का आरोप
Thu, 17 Apr 2025 11:50 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:50 AM IST
सार
मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता से दहेज में कार की मांग को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। मायके वालों ने हंगामा किया और जाम लगाया।
विज्ञापन
विवाहिता राजरानी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
विवाहिता का शव बाथरूम में पड़ा मिला है। मायके पक्ष ने दहेज में कार की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने शव को थाने के बाहर रखकर हंगामा कर जाम भी लगाया।
विज्ञापन
हाथरस में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी परती बनारसी में 16 अप्रैल देर रात विवाहिता राजरानी का शव घर के बाथरूम में पड़ा मिला। मायके पक्ष का आरोप था कि ससुरालियों द्वारा लंबे से दहेज में कार की मांग की जा रही थी। इसी के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया और शव को हाइवे पर रख जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। सीओ हिमांशु माथुर का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोप की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन