{"_id":"6763fa958405f0eb6d0e4b86","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: शराब को लेकर पति से हुआ झगड़ा, फंदे पर लटक गई विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: शराब को लेकर पति से हुआ झगड़ा, फंदे पर लटक गई विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 19 Dec 2024 04:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2024 04:21 PM IST
सार
पति और पत्नी के बीच शराब को लेकर कहासुनी हो गई। पति और पत्नी अलग-अलग कमरे में सो गए। पत्नी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका मोनिका
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में सहपऊ के गांव धाधऊ में एक विवाहिता ने पति के शराब पीने से परेशान होकर फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसका शव घर के एक कमरे में मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार धाधऊ गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र विजय सिंह की शादी सन् 2008 में गांव मुहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद निवासी मोनिका से हुई थी। उनके एक पुत्र और एक पुत्री का जन्म हुआ। मोनिका का पति शराब पीने का आदी था। मृतका रोज उसे शराब पीने के लिए मना करती थी। शराब पीने के कारण ही रोज दोनों के बीच कहा-सुनी होती थी।
विज्ञापन
18 दिसंबर की शाम को पति शराब पीकर आया। शराब पीने को लेकर रात में पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। दोनों खाना खाकर लग-अलग कमरों में सो गए। 19 दिसंबर सुबह जब पति जागा तो उसने देखा कि पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी का शव देखकर उसकी चीख निकल गई। जिसे सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ गए।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस व विवाहिता के मायके पक्ष को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वाले भी वहां पहुंच गए। मायके वालों ने ससुरालियों पर मोनिका की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।