फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married sisters were beaten by in-laws, fell from a roof

Hathras News: विवाहित बहनों को ससुराल वालों ने पीटा, एक छत से गिरी

Mon, 28 Aug 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 28 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Married sisters were beaten by in-laws, fell from a roof
कोतवाली क्षेत्र के गांव करैया में शनिवार देर रात दो विवाहिता बहनों को उनके ही परिजनों ने पीटा। पिटाई के दौरान एक बहन छत से गिर गई, जिससे हाथ और दोनों पैरों में फैक्चर हो गया। उसको रात में बागला जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों विवाहिता के पिता ने कोतवाली में दो महिलाओं के साथ पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




मथुरा जिले के बल्देव थाना क्षेत्र के गांव अवेरनी निवासी हरिविलास सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उनकी पुत्री योगेश एवं संगीता की शादी पांच वर्ष पूर्व गांव करैया निवासी सुखवीर सिंह के पुत्र मोहन सिह एवं लक्ष्मण सिंह के साथ हुई थी। कुछ दिन तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में दोनों पुत्रियों से ससुराल वालों ने मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




इस दौरान दोनों पुत्रियों की पांच संतानें भी हो गईं। शनिवार रात को भी इन लोगों ने उनकी पुत्रियों को पीटा। जब वह बचने के लिए भागी तो योगेश छत गिर पड़ी, जिससे उसके हाथ एवं पैरों में चोट आई है। उसे आशंका है कि उसकी पुत्री को मारने का प्रयास किया गया था। इधर, संगीता के भी चोट आई है। योगेश को शनिवार रात को ही हाथरस के बागला जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह एवं ननद प्रीति, सास सावित्री एवं फूल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed