फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Marriage out of the house due to lack of demand for bike

बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sat, 07 Sep 2019 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Marriage out of the house due to lack of demand for bike
बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

महिला थाने में ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई गई है।
सिकंदराराऊ के उम्मेदपुर बढ़ानूं निवासी संगीता पुत्री हरीबाबू की शादी वर्ष 2016 में धर्मेंद्र कुमार पुत्र हीरालाल निवासी नगला नत्थू भमोरी थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में करीब चार लाख रुपये पिता ने खर्च किए थे। इसके बावजूद शादी में दिए गए दान दहेज सेससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए और आए दिन संगीता को परेशान करने लगे।
आरोप है कि ससुराल के लोग उसे भूखा-प्यासा रखने लगे। यहां पर अतिरिक्त दहेज में एक बाइक की मांग करने लगे। इसकी जानकारी संगीता ने अपने मायके पहुंच पिता को दी, जिसके बाद पिता नगला नत्थू गए और ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया, लेकिन आरोपी बाइक की मांग पर अड़े रहे। आरोप है कि 30 जून 2019 की सुबह करीब दस बजे ससुरालीजन संगीता को बढ़सनू के बंबा पार छोड़कर चले गए। आरोप है कि यहां पर ससुरालीजनों ने कहा के बिना बाइक के आई तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

इसकी शिकायत लेकर संगीता महिला थाना पहुंची। यहां पर भी ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर मामले में सुलह कराने का प्रयास किया गया, लेकिन बात न बनने पर पति धर्मेंद्र सहित सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा महिला थाने में दर्ज किया गया है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नंदिनी सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा 498ए, 323, 504, 506, 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed