फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Marriage accused of father-in-law and brother-in-law accused of doing bad

विवाहिता ने ससुर और देवर पर लगाया बुरा काम करने का आरोप

Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Marriage accused of father-in-law and brother-in-law accused of doing bad
विवाहिता ने ससुर, देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
एक विवाहिता ने अपने ससुर और देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में विवाहिता का आरोप है कि उसकी शादी थाना खंदौली के एक गांव से हुई थी।
उसके पिता ने शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन एक बोलेरो गाड़ी दिलाने का दवाब बनाने लगे। इन लोगों ने उसके साथ नौकरानी जैसा व्यवहार शुरू कर दिया। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर ससुर और देवर अक्सर छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन

21 जून की रात को उसके ससुर ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन जुलाई को उसके देवर ने भी तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सभी ससुरालीजनों ने उसे बुरी तरह से पीटा, जिससे उसके काफी चोट आई। चार चुलाई को ससुरालीजन उसे उसके गांव में छोड़ गए और आग लगाकर मार देने की धमकी दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed