फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Markets remained closed in Mursan in protest against terrorist attack

Hathras News: आतंकी हमले के विरोध में मुरसान में बंद रहे बाजार

Sat, 03 May 2025 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 03 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Markets remained closed in Mursan in protest against terrorist attack
मुरसान में बंद पड़ा बाजार। संवाद - फोटो : samvad
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों व आम लोगों ने मिलकर कस्बे में रैली निकाली और रामलीला मैदान पर पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कस्बे के रामलीला मैदान में लोग एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने सुबह से ही अपनी दुकानें नहीं खोलीं। कुछ दुकानें खुली भीं तो उन्हें व्यापारी नेताओं ने अपील करके उन्हें बंद करा दिया। इसके बाद व्यापारियों और कस्बा के लोगों ने मिलकर रैली निकाली। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। रामलीला मैदान पर पहुंचकर रैली समाप्त हुई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा हिंदुओं की हत्या की घटना पर आक्रोश जताते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकियों और उनको संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को इस बार करारा जवाब दिया जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। इधर, बाजार बंद रहने से लोग रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के लिए परेशान रहे। इनकी खरीदारी के लिए वह भटकते नजर आए। इस मौके पर राहुल शर्मा, टिंकू चौधरी, रवेन्द्र चौधरी, रामप्रकाश पौनिया, अजय भारद्वाज, अभिषेक सारस्वत, सौरभ पौनिया, अंकित शर्मा, अनुज शर्मा, देव अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल और शरद गौड़ सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed