फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Markets filled with the fragrance of local muskmelons; prices drop.

Hathras News: देसी खरबूज की खुशबू से महके बाजार, भाव गिरे

Wed, 20 May 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 20 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Markets filled with the fragrance of local muskmelons; prices drop.
शहर के आगरा रोड पर एक वाहन में बिकते खरबूजे। संवाद. - फोटो : Archive
भीषण गर्मी के बीच बाजार में अब देसी खरबूज की आवक शुरू हो गई है, जिससे इसके दामों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले तक 20 रुपये प्रति किलो बिक रहे खरबूज के दाम अब घटकर 10 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि शाम के समय कई जगह यह पांच रुपये किलो तक भी बिक रहा है।
विज्ञापन




आगरा, एत्मादपुर के साथ स्थानीय किसानों द्वारा तैयार किया गया देसी खरबूज अब बड़ी मात्रा में मंडियों में पहुंचने लगा है। आवक बढ़ने और दाम गिरने से खरीदारों को राहत मिली है और बाजार में इनकी मांग भी अच्छी बनी हुई है। गर्मी से राहत देने वाले इस मौसमी फल की कीमत कम होने से आम लोग भी इसे आसानी से खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन





शहर की फल मंडी के आढ़ती अनिल कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में खरबूजे की आवक अचानक बढ़ी है। हाथरस और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में खरबूज मंडी में आ रहा है। सप्लाई बढ़ने के कारण इसके दाम तेजी से नीचे आए हैं। आने वाले दिनों में इसकी कीमतें और कम हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





फल विक्रेता विष्णु कुमार का कहना है कि दाम कम होने से खरबूज खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। गर्मी के कारण अब खरबूज जलने लगा है, इसलिए दाम कम हो गए हैं। यदि मौसम इसी तरह गर्म बना रहा और स्थानीय फसल की आवक बढ़ती रही, तो अगले कुछ दिनों में खरबूज के दाम और गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed