{"_id":"6ad29733b063155ae40c6624","slug":"market-surges-following-a-drop-in-gold-and-silver-prices-hathras-news-c-56-1-hts1003-155771-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सोने-चांदी के दामों में गिरावट से उछला बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सोने-चांदी के दामों में गिरावट से उछला बाजार
Sat, 17 Oct 2026 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक ज्वेलर्स के यहां खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : Samvad
शारदीय नवरात्र के साथ शुरू हुए त्योहारी खरीदारी के दौर में सराफा बाजार की तस्वीर बदली नजर आ रही है। सोने-चांदी की कीमतों में नरमी और करीब एक माह से बने ठहराव ने ग्राहकों को राहत दी है। इससे कारोबारियों को करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली पर बेहतर कारोबार की उम्मीद बंधी है।
पिछले साल 2025 के त्योहारी सीजन में कीमती धातुओं के भाव में लगातार तेजी और उतार-चढ़ाव से खरीदारों ने हाथ खींच लिए थे। मध्यमवर्गीय परिवारों ने भारी आभूषणों के बजाय हल्के गहनों और सिक्कों तक खरीदारी सीमित रखी थी। इस बार कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों का रुझान फिर दुकानों की ओर बढ़ने लगा है।
कारोबारियों के मुताबिक, नवरात्र के शुरुआती दिनों से ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। करवाचौथ के लिए नए डिजाइन के आभूषणों और धनतेरस के लिए सोने-चांदी के सिक्कों तथा वैवाहिक गहनों की अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
एक माह से भाव में ठहराव
बाजार में सोना करीब 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.18 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक भाव शुद्धता, स्थानीय बाजार और करों के अनुसार अलग हो सकते हैं।
नवरात्र से ठीक पहले दामों में नरमी आई है और बाजार स्थिर है। इसका सीधा असर यह दिख रहा है कि मध्यम वर्ग खुलकर खरीदारी कर रहा है। करवाचौथ और धनतेरस के लिए अभी से सेट्स और सिक्कों की बुकिंग चल रही है।
-दीपेश अग्रवाल, सराफा कारोबारी।
इस बार सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट ने बाजार में नई जान फूंक दी है। नवरात्र के पावन दिनों में लोग न केवल त्योहार, बल्कि आने वाले लगन और शादी-समारोहों के लिए भी आभूषणों की खरीदारी अभी से कर रहे हैं। इस साल कारोबार में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है।
-मनीष गोयल, ज्वेलर्स।