फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Market open , former jam road

बाजार सामान्य रूप से खुले, हाईवे किया जाम

Tue, 08 Dec 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Market open , former jam road
तहसील पर धरना देते किसान यूनियन लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

भारत बंद का क्षेत्र में मिलाजुला असर दिखा। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रूप से चालू रही। एटा रोड स्थित गांव के पास किसानों ने कुछ देर के लिए एनएच-91 को जाम किया था, जिसे ज्ञापन देने के बाद खोल दिया। तहसील पर किसान यूनियन ने धरना देकर पंचायत की। कांग्रेसियों ने किसानों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन दिया। सिविल बार ने किसान आंदोलन को समर्थन देकर कार्य का बहिष्कार किया। नगर में सुुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।
सिविल बार एसोसिएशन ने किसानों के समर्थन में हड़ताल की। वकीलों ने मांग रखी कि किसान विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए। मांग करने वालों में नंद किशोर, कुलदीप पुण्ढीर, बनी सिंह बघेल, जितेंद्र यादव, अभय चौहान, हिमांशु दीक्षित, अजय पुण्ढीर, देवव्रत यादव, देश दीपक, अंकित यादव, धर्मवीर यादव, नरेश बघेल, प्रबल प्रताप सिंह, समाजप्रिय रत्न, कामरान गौहर आदि थे।
विज्ञापन

इधर, किसान संगठन के जिलाध्यक्ष निशांत चौहान के नेतृत्व में युवा किसानों ने शर्ट उतार कर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उसके बाद किसानों की मांगों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन दिया। यहां पुष्पेंद्र पुण्ढीर, रामू पुण्ढीर, अरविंद यादव, मुवीन खान, जितेंद्र पचौरी, नीरज चौहान, कपिल चौधरी, निशांत पंडित, अभय चौहान, भूपेंद्र जादौन, हिमांशु शर्मा, धर्मेंद्र यादव, मिथुन चौहान, विशाल बघेल, अशोक बघेल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिमिसपुर में ट्रैक्टर खड़ा कर हाईवे किया जाम
भारतीय किसान यूनियन ने एटा रोड के गांव जिमिसपुर के पास हाईवे पर ट्रैक्टर व अन्य वाहन खड़ी कर काफी देर तक रोड जाम किया। तहसीलदार टीपी सिंह के ज्ञापन लेने के बाद जाम खोला गया। यहां, नीलेश यादव, शरद यादव, विपिन यादव, अजीत यादव, रविंद्र यादव, महेश चंद्र, विश्वनाथ सिंह, सतेंद्र, महिपाल सिंह, लाखन सिंह आदि थे।
इधर, नगर कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम को तहसील प्रांगण में ज्ञापन सौंपा। मौके पर हाफिज, शमी अख्तर, निखिलबर्ती पाठक, धीरेंद्र बघेल, गिरीश दिवाकर, सजल पंडित, अंकुश उपाध्याय, नवेद खान, हसीन खान, अखलाक भारती, प्रदीप जादौन, अफजाल कुरैशी, शाकिर कुरैशी, माशा अल्लाह, असलम गौर आदि थे।

इधर, किसान यूनियन ने तहसील प्रांगण में धरना देकर अपनी मांगों को लेकर काफी देर तक नारेबाजी तथा एसडीएम को ज्ञापन दिया। मौके पर चंदन सिंह, भगवान सिंह, सत्यदेव पाठक, केरन सिंह, नौबत सिंह, उम्मेद अली, राधेश्याम, साजिद अली, अनार सिंह, विजेंद्र सिंह, भोला शंकर आदि थे।

किसान आंदोलन एवं बंद के सर्मथन में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी नेता।

किसान आंदोलन एवं बंद के सर्मथन में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी नेता।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

किसान नेता निशांत चौहान के नेतृत्व में किसानों के सर्मथन में प्रर्दशन करते युवा किसान।

किसान नेता निशांत चौहान के नेतृत्व में किसानों के सर्मथन में प्रर्दशन करते युवा किसान।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed