{"_id":"604125468ebc3ee6487f04e4","slug":"marhara-defeated-allahabad-and-reached-in-final-sikandhra-rahu-news-ali2578094149","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद को हराकर मारहरा फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद को हराकर मारहरा फाइनल में
विज्ञापन
गेंद खेलकर टूर्नामेंट का उद्घाटन कराते ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर पालिका क्रीड़ास्थल में खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मारहरा ने इलाहाबाद की टीम को 55 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया। मैन ऑफ द मैच महरारा के शिवली को चुना गया। टूर्नामेंट का फाइनल सात मार्च को फिरोजाबाद और मारहरा के बीच खेला जाएगा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मारहरा की टीम ने 168 रन का स्कोर खड़ा किया। मारहरा के गजेंद्र ने तीन चौकों व दो छक्कों की मदद से 33, अखिलेश ने दो छक्के व एक चौके की मदद से 25 व शिवली ने दो चौकों व तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलाहाबाद की टीम 113 रन पर ढेर हो गई। इलाहाबाद की ओर से अनुज ने छह चौकों व एक छक्के क मदद से 40 व अनमोल ने दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाए। हार के साथ ही इलाहाबाद की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
इससे पूर्व मैच का शुभारंभ ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने गेंद खेलकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि काफी दिनों के बाद नगर में बड़ा आयोजन हुआ है। युवाओं के उत्साह उमंग को देखते हुए काफी प्रसन्नता हो रही है। मौके पर कपिल सिंह, अभिषेक सभासद, बबलू अंसारी, मेहरबान कुरैशी, राजा कुरैशी, राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय, शरीफ अली, सगीर कुरैशी आदि थे।