फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Marathon runs for vote descended Shrwasi

रन फॉर वोट मैराथन में उमड़े शहरवासी

Sat, 04 Feb 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 04 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Marathon runs for vote descended Shrwasi
रन फॉर वोट मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाशकृष्ण सिंह ने शनिवार को पुलिस लाईन में रन फॉर वोट मैराथन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के मतदाताओं को मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने के लिए मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के सक्रिय प्रयासों की कड़ी के रूप में आज संपन्न रन फॉॅर वोट मैराथन रैली में बड़ी तादाद में छात्रों, खिलाड़ियों, अफसरों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों आदि ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।      
विज्ञापन


 जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर आयोजित मैराथन रैली में भाग लेने वाले सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाचन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जनपदवासियों से अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह भयमुक्त होकर स्वविवेक से 11 फरवरी को वोट डालकर निर्वाचन के महायज्ञ में अवश्य सहभागिता करें। जिले में प्रत्येक मतदाता द्वारा मताधिकार का इस्तेमाल करने को जागरूक करने के लिए स्वयंसेवी, व्यापार-औद्योगिक संगठनों एवं शैक्षिक संस्थाओं से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि खासतौर से नए मतदाता बने युवाओं के अलावा महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों द्वारा मतदान करने पर तबज्जो दी जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वोट अमूल्य है। जिले का कोई भी मतदाता वोट डालने से छूटने न पाए-इसके लिए सभी लोगों के सक्रिय और एकजुट प्रयासों की जरूरत है।
 रन फॉर वोट आयोजन में शामिल निर्वाचन महापर्व एक्सप्रेस और मोटर साइकिलों पर सवार युवा मैराथन रैली के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे।

विभिन्न मार्गो पर बड़ी तादाद में मौजूद दर्शकों ने करतल ध्वनि से रैली का स्वागत किया। पुलिस लाइन से शुरू होकर मैराथन रैली सिटी रेलवे स्टेशन, सासनी गेट चौराहा, तालाब चौराहा, कोतवाली, घंटाघर चौराहा, रोडवेज बसस्टैंड होते हुए एमजी पॉलीटेक्निक पर संपन्न हुई।


मैराथन रैली में डीआईओएस जेके मलिक, डीआईओ यतीशचंद्र गुप्ता, बीएसए रेखा सुमन, कार्यक्रम अधिकारी रामानंद गुप्ता, क्रीडा अधिकारी प्रवेश कुमार रावत सहित अन्य अधिकारियों सहित बड़ी तादाद में छात्रों, खिलाड़ियों, पत्रकारों, महिलाओं और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों आदि ने  भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed