मैराथन दौड़ में दौड़ेंगे एक हजार विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर पीसी बागला महाविद्यालय से एक हजार विद्यार्थियों की मैराथन दौड़ का भी आयोजन होगा।
यह जानकारी पत्रकारों से वार्ता के दौरान रविवार को मधुकर निकेतन स्थित संघ कार्यालय पर यूथ फॉर नेशन, रन फॉर नेशन के संयोजक लक्ष्मीकांत दीक्षित ने दी। उन्होने कहा कि हाथरस नगर में एक हजार विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सुबह आठ बजे बागला महाविद्यालय से इस मैराथन दौड़ में सहभागिता करेंगे। मार्ग में दौड़ के दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी होगी। यह मैराथन दौड़ बागला महाविद्यालय से प्रारंभ होकर सासनी गेट चौराहा, सर्राफा बाजार, सादाबाद गेट से होती हुई पॉलीटेक्निक प्रांगण में संपन्न होगी। इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डा. एस. चनप्पा झंडी दिखाकर करेंगे। प्रेसवार्ता को संबोधित करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वैरिंदा गुणाकर व मुख्य अतिथि के रूप में बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरके शर्मा, तरून कुमार शर्मा, विनोद चौधरी, अनुराग मिश्रा, दुष्यंत रावत, सचिन वर्मा, शिवम, गौरांग विमल, शशांक शर्मा, त्रिभुवन आदि थे।