{"_id":"67c76206e345c6202d054d4a","slug":"many-trains-including-mathura-chhapra-will-remain-cancelled-in-april-may-hathras-news-c-56-1-mrt1060-127991-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अप्रैल-मई में मथुरा-छपरा सहित कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अप्रैल-मई में मथुरा-छपरा सहित कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Wed, 05 Mar 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
रेलवे की ओर से ट्रेनों को निरस्त करने का सिलसिला थम नहीं रहा। महाकुंभ के बाद अब अप्रैल व मई माह में कई ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की गई है। इसमें हाथरस के रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
रेलवे की ओर से गोरखपुर व गोरखपुर कैंट स्टेशन के बीच तीसरी लाइन के निर्माण के मद्देनजर कई ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की गई है। इनमें हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली छपरा-मथुरा एक्सप्रेस को 16, 21, 23, 25 व 28 अप्रैल के अलावा दो और छह मई को निरस्त किया गया है। साप्ताहिक ट्रेन गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस को 25 व 28 अप्रैल को निरस्त किया गया है।
15705/06 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस को 28 अप्रैल व एक मई को दोनों ओर से निरस्त किया गया है। इसके अलावा कटिहार-अमृतसर, मथुरा-छपरा सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों के कई दिन तक मार्ग को भी परिवर्तित किया गया है। ऐसे में इस बार गर्मियों की छुट्टियों के दौरान आरक्षण कराने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।