{"_id":"67b0f719875a24fb350ec54a","slug":"many-secrets-will-be-revealed-from-the-phone-of-the-young-man-who-collected-photos-of-womens-feet-hathras-news-c-56-1-hts1002-127094-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महिलाओं के पैरों के फोटो संकलित करने वाले युवक के फोन से खुलेंगे कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महिलाओं के पैरों के फोटो संकलित करने वाले युवक के फोन से खुलेंगे कई राज
Sun, 16 Feb 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के पैरों के फोटो संकलित करने वाले आरोपी युवक के फोन से कई राज खुलने की संभावना है। पुलिस आरोपी युवक के मोबाइल फोन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक के तार कहां तक और किन युवतियों से जुड़े हैं।
एक महिला ने एक फरवरी को साइबर अपराध थाने में सूचना दी थी कि 24 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने उसको स्नैप चैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। महिला ने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी ने स्नैप चैट पर महिला से चैटिंग शुरु कर दी।
कुछ दिनों की चैटिंग के बाद आरोपी महिला को अश्लील कमेंट भेजने लगा और उसके पैरों के फोटो मांगने लगा। फोटो के एवज में रुपये भेजने की बात करने लगा। फोटो न देने पर चैट को सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस ने टेक्नीकल इंटेलीजेंस के माध्यम से ट्रेस कर आराेपी दीपक शर्मा को रुहेरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के अंदर महिलाओं के पैरों की फोटो देखने का मनोविकार है।
वह ऑफलाइन व ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से मित्रता कर पैरों के फोटो की मांग करता है और फोटो न देने पर धमकी भी देता है।
एक मानसिक रोग होता है, जिसमें पुरुष महिलाओं की तरह बर्ताव करने लगता है। हो सकता है कि आरोपी किसी बात से परेशान हो और महिलाओं के पैर देखकर माफी मांगना चाहता हो। पूरी स्थिति तो आरोपी की काउंसिलिंग करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
- ललित कुमार, मनोवैज्ञानिक, जिला अस्पताल हाथरस।