फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Many politicians including Deputy Chief Minister, State President paid tribute to Ramveer

उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई राजनेताओं ने रामवीर को दी श्रद्धांजलि

Mon, 12 Sep 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Many politicians including Deputy Chief Minister, State President paid tribute to Ramveer
रामवीर के परिजनों से मिलकर सांत्वना देकर अपने आंसू पोंछते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के लेबर कॉलोनी स्थित निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रामवीर उपाध्याय को याद कर डिप्टी सीएम की आंखें भर आई। उन्होंने उपाध्याय की पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का लंबी बीमारी से दो सितंबर को आगरा के एक अस्पताल में निधन हो गया था। तब से उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास पर राजनेताओं, अधिकारियों व समर्थकों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर सहित कई राजनेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। मौके पर भाजपा के स्थानीय राजनेता, जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed