फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Many areas faced power crisis for more than four hours

Hathras News: कई इलाकों ने झेला चार घंटे से अधिक बिजली संकट

Mon, 22 Jan 2024 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Many areas faced power crisis for more than four hours
कड़ाके की सर्दियों में बिजली संकट की समस्या से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा है। रविवार को शहर अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र व शहर से लगे रुहेरी क्षेत्र के कई इलाकों की चार घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को शहर के मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र फीडर व अलीगढ़ रोड स्थित गांव रुहेरी को निकलने वाले फीडर के जर्जर पोल व लाइन का मरम्मत कार्य किया गया।
विज्ञापन



जिसके चलते दोनों ही फीडर से निकलने वाले औद्योगिक क्षेत्र, अलीगढ़ रोड सहित कई कॉलोनियों की दिन में चार घंटे से अधिक बिजली गुल रही। मिल-कारखानों से लेकर लोगों के घरेलू काम-काज प्रभावित रहे। सबसे ज्यादा लोगों को पेयजल संकट की समस्या से दो-चार होना पड़ा। दोपहर बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उपभोक्ता अधिकारियों को फोन कर आपूर्ति बहाल होने के संबंध में जानकारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटे तक बिजली गुल रही। जिसके वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी भरने के लिए भी बिजली का इंतजार करना पड़ा।
---सुनील, निवासी, अलीगढ़ रोड।


पहले से ही लगातार बिजली कटौती हो रही है। रविवार को भी पूरे पूरे दिन बिजली की लुका-छिपी चलती रही। पता नहीं कब समस्या से निजात मिलेगी।
-दीपक, निवासी, अलीगढ़ रोड।

विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र फीडर व रुहेरी फीडर के जर्जर पोल व लाइनों का मरम्मत कार्य किया गया। जिसके चलते दोनों ही फीडर से निकलने वाले कुछ इलाकों की आपूर्ति कुछ घंटे के लिए प्रभावित रही।
------नरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, द्वितीय खंड, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed