फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   manjit won local election

मनजीत ने जीत लिया जनता का मन...276 वोटों से पूनम को किया पराजित

Tue, 09 Jul 2019 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
manjit won local election
नव निर्वाचित ग्राम प्रधान मनजीत सिंह चौधरी का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

पंचायत उप निर्वाचन 2019 के तहत ग्राम पंचायत पट्टी बहराम में ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए छह जुलाई को हुए मतदान की सोमवार को खंड विकास कार्यालय पर मतगणना हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारियों ने मनजीत सिंह को विजयी घोषित कर दिया। मनजीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 276 वोटों से पराजित कर दिया।
गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत पट्टी बहराम के ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में मनजीत सिंह चौधरी और पूनम देवी चुनाव मैदान में थे। छह जुलाई को इन दोनों प्रत्याशियों के लिए 890 मतदाताओं में से 653 मतदाताओं ने मतदान किया था। सोमवार को खंड विकास कार्यालय पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। चुनाव अधिकारी आरओ राहुल कुमार वर्मा, एआरओ गवेंद्र जादौन, तहसीलदार टीपी सिंह और एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम की देखरेख में मतगणना की गई। साढ़े नौ बजे तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मनजीत सिंह को कुल 457 वोट और पूनम देवी को कुल 181 मत हासल हुए। 276 वोटों से मनजीत ने पूनम को हरा दिया। 15 वोट निरस्त हो गए। इसके बाद अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। मौके पर पुलिस सुरक्षा काफी सख्त रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी ने समय समय पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

दोनों बूथों पर मनजीत का रहा दबदबा
प्रत्याशी पूनम देवी को बूथ संख्या 247 से 135 और बूथ संख्या 248 से 46 वोट मिले। वहीं, मनजीत सिंह को बूथ संख्या 247 से 303 और बूथ संख्या 248 से 154 वोट मिले। यानि कि दोनों बूथों पर मनजीत सिंह की अच्छी सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक से लेकर पट्टी बहराम तक जश्र का दौर, मनजीत का जोरदार स्वागत
चुनाव अधिकारियों ने जैसे ही मनजीत को विजयी घोषित किया, वैसे ही समर्थकों ने मनजीत को फूल मालाओं से लाद दिया। उन्हें गोद में उठाकर जीत का जश्र मनाया। जश्र का यह दौर खंड विकास कार्यालय से लेकर ग्राम पंचायत पट्टी बहराम तक चला। रास्ते में जगह जगह मनजीत का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। मनजीत ने ग्राम पंचायत के लोगों को आश्वस्त किया कि वह गांव के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके वह आभारी हैं। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत की जनता के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed