{"_id":"688a517f9d0390c5ce06c5d2","slug":"manager-of-krishna-mahavidyalaya-agsoli-arrested-in-scholarship-scam-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 14 साल पहले हुआ छात्रवृत्ति घोटाला, ईओडब्ल्यू ने कृष्णा महाविद्यालय प्रबंधक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 14 साल पहले हुआ छात्रवृत्ति घोटाला, ईओडब्ल्यू ने कृष्णा महाविद्यालय प्रबंधक को किया गिरफ्तार
Wed, 30 Jul 2025 10:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:38 PM IST
सार
छात्रों का फर्जी नामांकन दिखाकर 24.72 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था। इस संबंध में वर्ष 2011 में मुरसान कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब इस मुकदमे में राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
14 साल पहले हुए छात्रवृत्ति घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) कानपुर की टीम ने 30 जुलाई को कृष्णा महाविद्यालय अगसौली के प्रबंधक राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया है। राजीव गुप्ता मूलरूप से एटा का रहने वाला है और उसका वहां बाइक का शोरूम भी है।
विज्ञापन
वर्ष 2011 से 2013 के बीच हुए अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। छात्रों का फर्जी नामांकन दिखाकर 24.72 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू की टीम के प्रभारी विजय मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2011 में मुरसान कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब इस मुकदमे में राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया है। 31 जुलाई को उसे मेरठ न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घोटाले में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पांडेय की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन