फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Manager-employee of finance company beaten, e-rickshaw snatched

Hathras News: फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक-कर्मी ने पीटा, ई-रिक्शा छीना

Sun, 04 May 2025 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 04 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Manager-employee of finance company beaten, e-rickshaw snatched
कोतवाली सदर के सीयल खेड़ा स्थित गली लहरा वाली निवासी नजीर बाबू पुत्र भोलू खां ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक व कर्मचारी पर पीटने और ई-रिक्शा छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि उन्होंने भारत फाइनेंशियल इन्क्लूसर लिमिटेड से 50 हजार रुपये का कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीदा था। वह कर्ज की अदायगी के लिए हर महीने 1143 रुपये इस कंपनी के कर्मचारी सतेंद्र कुमार को देते रहे। पूरा कर्ज चुकता होने के बाद जब उन्होंने इस व्यक्ति से एनओसी मांगी तो उसने कार्यालय में आने को कहा। जब वह कार्यालय गए तो सतेंद्र ने कहा कि वह उसका 60 हजार रुपये का लोन और करा देगा, इसलिए वह अपना आधार कार्ड, पेन कार्ड और 50 रुपये का स्टांप लेकर कंपनी पर गए। वहां उनसे अंगूठा लगवा लिया और कहा गया कि 60 हजार रुपये उनके खाते में आ जाएंगे। जब रुपये नहीं आए वह कंपनी के कार्यालय गए। वहां प्रबंधक और सभी कर्मचारी शराब पी रहे थे। जब उनसे लोन के बारे में पूछा तो उन्होंने दफ्तर का दरवाजा बंद कर उन्हें पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed