फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   man went to jail in rape attempt.

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को भेजा जेल

Tue, 24 Sep 2019 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
man went to jail in rape attempt.
क्राइम न्यूज, अमर उजाला हाथरस।
विज्ञापन

दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी को गांव के लोगों ने खेत में रंगे हाथों पकड़ा और फिर उसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते का मामा 10 साल की बच्ची को उठाकर खेत में ले गया। वहां जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर गांव के लोग वहां पर आ गए और युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे जमकर पीटा और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354, 354डी व पॉक्सो में रविवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएचओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed