{"_id":"5fb415518ebc3e9bb604ee17","slug":"man-injured-in-firing-hathras-news-ali2489384110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुए विवाद के बाद चली गोली से युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में हुए विवाद के बाद चली गोली से युवक जख्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में हुए दो पक्षों में विवाद के दौरान गोली चल गई। जिससे एक पक्ष का युवक जख्मी हो गया। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
शहर से सटे गांव सोखना में बीती रात कुछ नशेड़ियों के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई। मामला यहीं पर शांत नहीं हुआ। रात को करीब तीन बजे दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए और किसी ने गोली चला दी। जिससे एक पक्ष का जगवीर सिंह पुत्र रामगोपाल गोली लगने से जख्मी हो गया। घायल को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो काफी संख्या में पुलिस गांव पहुंच गई। यहां से पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी चतर सिंह राजौरा ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।