{"_id":"65044f96b75222ed47035604","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-in-sasni-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अलीगढ़ से लौटते समय युवक ट्रेन की चपेट में आया, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अलीगढ़ से लौटते समय युवक ट्रेन की चपेट में आया, हुई दर्दनाक मौत
Fri, 15 Sep 2023 06:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 15 Sep 2023 06:05 PM IST
सार
परिजनों के अनुसार मयंक गुप्ता किसी काम से अलीगढ़ के लिए गए हुए थे। अलीगढ़ से वापस आते समय उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई । मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक मयंक गुप्ता
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बृहस्पतिवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
सासनी स्टेशन के निकट मेंडू निवासी 22 वर्षीय मयंक गुप्ता पुत्र शिव कुमार गुप्ता ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कीमेन की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भिजवाया।
विज्ञापन
सूचना पाकर परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए । परिजनों के अनुसार मयंक गुप्ता किसी काम से अलीगढ़ के लिए गए हुए थे। अलीगढ़ से वापस आते समय उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई । मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन