{"_id":"65186cb2d543c55c3000b344","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-hathras-news-c-56-1-sknl1012-5477-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेल मार्ग के निकट शनिवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।अलीगढ़ जनपद के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई निवासी 40 वर्षीय योगेंद्र ठाकुर पुत्र सत्यप्रकाश शनिवार की सुबह घर से किसी काम से बाहर जाने की कहकर निकले थे।
इस बीच वह कलेक्ट्रेट के निकट कासगंज से मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। मुरसान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि योगेंद्र के पांच बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। संवाद